'साहो' से प्रभास ने तोड़ा बाहुबली 2 का ये तगड़ा रिकॅार्ड, रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई !
Recommended Video
'साहो' के साथ प्रभास हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखने जा रहे हैं। इस वीक रिलीज होने वाली साहो के लिए प्रभास जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। 30 अगस्त को ये फिल्म न सिर्फ हिंदी में बल्कि प्रभास की लोकप्रियता को देखते हुए हिंदी, तमिल,तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज होगी।
इसमें कोई गुरेज नहीं है कि साउथ से इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा कई गुना अधिक हो सकता है। ऐसे में अपने रिलीज से पहले साहो ने 'बाहुबली 2' का रिकॅार्ड तोड़ दिया है। बता दें कि प्रभास की ये एक्शन थ्रिलर नॅार्थ इंडिया में 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साहो के मार्केट को साउथ में काफी बड़े स्तर पर प्लानिंग करने की योजना हो चुकी है। जिसके चलते तमिलनाडु में करीब 550 स्क्रीन्स पर साहो रिलीज होगी। बाहुबली 2 को केवल 525 स्क्रीन्स मिल पाई थी। 'बाहुबली' के बाद प्रभास की लोकप्रियता का फायदा 'साहो' को मिलना तय बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











