प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन की 'आदिपुरुष' के सीक्वल पर काम शुरु? 2023 में रिलीज होगी पहली फिल्म

By Filmibeat Desk

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 500 करोड़ के भारी बजट में बनी यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। लिहाजा, फिल्म को लेकर लगातार काफी चर्चा भी चल रही है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का सीक्वल भी फाइनल है और उस पर काम भी शुरु किया जा चुका है। सीक्वल फिलहाल प्री- प्रोडक्शन स्टेज पर है। टीम इसके स्क्रिप्ट को प्रॉमिसिंग तरीके से आगे बढ़ाने पर काम कर रही है।

prabhas-s-film-adipurush-sequel-is-final-team-is-developing-a-promising-script

निर्देशक ने कथित तौर पर प्रभास को सीक्वल की कहानी का आइडिया दिया है और प्रभास इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फिलहाल इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की मानना है कि सीक्वल के बजट को लेकर भी टीम में चर्चा शुरु हो चुकी है। कोई शक नहीं कि प्रभास फैंस के लिए यह शानदार खबर है।

ऐसे होंगे किरदार

ऐसे होंगे किरदार

रामायण से प्रेरित इस फिल्म में प्रभास बनेंगे, कृति सैनन होंगी सीता, सनी सिंह होंगे लक्ष्मण और सैफ अली खान निभाएंगे लंकेश का किरदार।यह एक भारी भरकम वीएफएक्स वाली प्रोजेक्ट है।

पांच भाषाओं में बनी फिल्म

पांच भाषाओं में बनी फिल्म

आदिपुरुष पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम। बता दें, फिल्म की शूटिंग 108 तक अलग अलग लोकेशंस पर चली थी। फिलहाल फिल्म के पोस्ट- प्रोडक्शन पर काम किया जा रहा है।

बिज बजट फिल्म

बिज बजट फिल्म

आदिपुरुष को भूषण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतर और राजेश नायर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अफवाहों में है कि ये फिल्म 400-500 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। ये फिल्म वीएफएक्स और तकनीक के लिहाज़ से बेहद अनूठा एक्सपेरिमेंट होगी।

रामायण का एक भाग

रामायण का एक भाग

ओम राउत ने इंटरव्यू में बताया है कि एक फिल्म में राम कथा को पूरी तरह से वर्णित करना संभव नहीं है। इसलिए इस फिल्म में राम के जीवन का एक पार्ट दिखाया गया है। इस किरदार को प्रभास निभा रहे हैं तो निश्चित ही ये काफी ज्यादा शानदार होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X