Adipurush- बदल गई प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट? मेकर्स ने इसलिए लिया फैसला!

ओम राउत की आदिपुरुष का पोस्टर और इसका टीजर जब से सामने आया है किसी ना किसी तरह का विवाद हो रहा है। पहले सैफ अली खान के रावण लुक को लेकर विवाद हुआ फिर हनुमान की वेश भूषा पर सवाल उठाए गए। लेकिन इस वक्त प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान अभिनीत आदिपुरुष को लेकर एक अलग अपडेट सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट में कुछ बदलाव किया गया है।
जी हां, फिल्म पर हो रहे विवाद और खराब वीएफएक्स को लेकर मेकर्स सीरियस हैं और इसको लेकर वो फिल्म पर अलग से काम करेंगे। फैंस के द्वारा मिली प्रतिक्रिया पर मेकर्स काम कर रहे हैं और इससे रिलीज डेट प्रभावित हो सकती है। इसके बाद फैंस काफी दुखी हुए हैं क्योंकि फिल्म के लिए इंतजार बढ़ गया है।
इस दिन रिलीज होती फिल्म-
यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने इस ऐलान काफी पहले कर दिया था। हालांकि उनको अंदाजा नहीं था कि फिल्म का विरोध इस हद तक शुरु हो जाएगा। कई हिंदू संगठनों ने फिल्म को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। इसपर कई नेताओं के बयान भी सामने आए थे। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म की रिलीज डेट बदली गई हो। प्रभास के फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
दमदार स्टारकास्ट-
ओम राउत ने इस फिल्म के लिए किसी तरह का रिस्क नहीं लिया है और दमदार स्टारकास्ट के साथ सामने आए हैँ। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं जबकि कृति सैनन सीता बनीं नजर आने वाली है। विवाद में चल रहा रावण का किरदार सैफ अली खान निभाएंगे। वो अपने इस लुक में काफी दमदार लग रहे थे।
पहले नहीं बनी ऐसी फिल्म-
बता दें कि ये प्रोजेक्ट काफी बड़ा और मंहगा होने वाला है। बजट के लिहाज से मेकर्स इसपर काफी पैसा खर्च कर रहे है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। प्रभास की तरफ से इसको लेकर किसी तरह रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











