ट्विटर पर ट्रेंड हुई प्रभास की 'आदिपुरुष', 10 अप्रैल को आएगा फिल्म का फर्स्ट लुक!
सुपरस्टार प्रभास लगातार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा का हिस्सा रहते हैं लेकिन हैं और इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। ट्विटर पर लगतार आदिपुरुष की ट्रेंडिंग हो रहा है और इसका कारण ये है कि 10 अप्रैल को प्रभास स्टारर आदिपुरुष का फर्स्ट लुक सामने आने वाला है। इसी के चलते फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
एक फैन ने प्रभास की एक फैन मेड तस्वीर साझा की है और लिखा है कि, फिल्म के फर्स्ट लुक इंतजार है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, ''द्रविड़ालस ने जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली #आदिपुरुष के लिए अपने आंसू और रोना को बचाने का अनुरोध किया।

यदि #आरआरआर एक ट्रेलर है, तो आदिपुरुष #रामायण पर आधारित मुख्य चित्र होने जा रहा है, जिसमें ₹500 करोड़ का बजट हिंदी, तेलुगु में जारी किया जाएगा। , तमिल, मलयालम, कन्नड़ आदि।''

ट्वीट कर रहे हैं
इस तरह से लोग लगातार इसपर ट्वीट कर रहे हैं। प्रभास की इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि फिल्म रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण इस फिल्म में सीता के किरदार में होंगे।

निगेटिव रोल में
इसके अलावा अभिनेता सैफ अली खान इस फिल्म में निगेटिव रोल में होंगे और रावण का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। प्रभास एक शानदार कलाकार हैं और अक्सर अपनी फिल्मों से धमाका करते हैं।

राधे श्याम
प्रभास कुछ समय पहले अपनी फिल्म राधे श्याम को लेकर खबरों में आए थे और ये फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित थी। लेकिन फिल्म इतनी बुरी तरह से फ्लॉप होगी ये किसी ने नहीं सोचा होगा।

प्रभास और पूजा हेगड़े
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया था। प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे..

आदिपुरुष के इंतजार में हैं
उनका मानना था कि रोमांटिक फिल्म है और इस तरह के किरदार में प्रभास को पहली बार देखा जाएगा। हालांकि अब फैंस आदिपुरुष के इंतजार में हैं और काफी जल्दी बड़ा धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications