'क्या कार्टून बना दिया है'- प्रभास की Adipurush का Teaser हो रहा है बुरी तरह से Troll!

ओम राउत की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का टीजर कुछ घंटे पर रिलीज हुई था और इस टीजर के रिलीज होते ही लोग अलग अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लेकिन एक तबका यूजर्स का ऐसा है जो कि इस टीजर के सामने आने के बाद फिल्म, प्रभास और सैफ अली खान को काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। जी हां, अपने 'खराब वीएफएक्स' और सैफ अली खान के रावण के रूप में सोशल मीडिया पर पेश होने को लेकर फैंस ट्रोल कर रहे हैं।
प्रभास, कृति सैनन, ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार ने आदिपुरुष का 50 फीट लंबा पोस्टर लॉन्च किया, जो इसे एक शानदार अनुभव बनाता है जिसे कोई कभी नहीं भूल सकता।
ट्रोलर्स की बात करें को उनका कहना है कि इस टजर को देखने के बाद शक्तिमान और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों को लेकर सम्मान कई हजार गुना बढ़ा चुका है। कुछ का कहना है कि उनका इतने दिनों का इंतजार बेकार ही चला गया है।
प्रभास इस फिल्म में रावण राम के किरदार में हैं और वो काफी अलग लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा.. ''#Prabhas के सिवाय और श्री हनुमान जी के कुछ graphics के अलावा कुछ ख़ास नहीं है, #Aadipurushteaser में, #SaifAliKhan #KritiSanon तो बिलकुल ही वाहियात लग रहे है,
#Bollywood तुमसे ना हो पायेगा।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''ये आदिपुरुष टीज़र क्या कार्टून बना दिया हो, एनिमेशन कुछ ज्यादा ही भर दिया।'' इसके अलावा भी कई यूजर्स लगतार ट्रोल करते हुए अपना बात कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











