..................... Adipurush की रिलीज डेट को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं, यहां जानें ट्रेलर और वर्ल्ड प्रीमियर से जुड़ी बड़ी डिटेल्स | Prabhas's Adipurush release postponement, trailer release, world premiere and other details - Hindi Filmibeat

Adipurush की रिलीज डेट को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं, यहां जानें ट्रेलर और वर्ल्ड प्रीमियर से जुड़ी बड़ी डिटेल्स

prabhas-s-adipurush-release-postponement-trailer-release-world-premiere-and-other-details

Adipurush release date: ओम राउत के निर्देशन में बनी, प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' काफी दिनों से अपनी रिलीज डेट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबरें थीं कि शाहरुख खान की 'जवान' पोस्टपोन हो सकती है, लिहाजा अब आदिपुरुष 16 जून की जगह 2 जून को ही रिलीज हो जाएगी।

बहरहाल, ये महज कोरी अफवाहें हैं। ये मेगा बजट फिल्म पूरी तरह से तैयार है और अपने शेड्यूल्ड डेट यानि की 16 जून 2023 को ही रिलीज हो रही है। इसकी रिलीज डेट ना पोस्टपोन हुई है, ना प्रीपोन।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज

वहीं, उससे पहले 9 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष का ट्रेलर 3 मिनट 22 सेकेंड लंबा होगा, जो फिल्म की बेसिक प्लॉटलाइन पर फोकस करेगा। खास बात है कि आदिपुरुष टीम 8 मई को हैदराबाद में प्रभास के फैंस के लिए ट्रेलर की एक विशेष स्क्रीनिंग होस्ट करेगी। ये 3डी स्क्रीनिंग होगी। 9 मई को ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म का प्रमोशन शुरु कर दिया जाएगा।

रिलीज से 3 दिनों पहले होगा वर्ल्ड प्रीमियर

13 जून को न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में आदिपुरुष का वर्ल्ड प्रीमियर फाइनल हो चुका है। हाल ही में ट्रिबेका फेस्टिवल के लिए लाइन-अप की घोषणा की गई है, और इसमें आदिपुरुष का भी नाम शामिल है जिसे वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया है। आदिपुरुष जो एक विजुअल ट्रीट होने का वादा करती है, इसे 'मिडनाइट ऑफरिंग' के रूप में 3डी प्रारूप में पेश किया जाएगा।

आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Read more about: adipurush prabhas kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X