प्रभास की नई तस्वीर वायरल...फैन्स हुए क्रेजी
बाहुबली 2 रिलीज होने के बाद प्रभास देश के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे हैं। हर कोई उनका दिवाना हो गया है। प्रभास की अगली फिल्म साहो का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी कोई भी नई तस्वीर आती है बस फैन्स क्रेजी हो जाते हैं।
प्रभास ने फेसबुक पर अपनी कवर पिक अपडेट किया है जो माना जा रहा है कि उनका साहो का नया लुक है। तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल भी हो रही है। हर कोई उनके इस लुक को पसंद कर रहा है।

प्रभास पिछले 5 सालों से भी अधिक समय से बाहुबली में व्यस्त थे। बाहुबली रिलीज होने के बाद ही उन्होंने दूसरी फिल्म साइन की।साहो पूरी तरह से एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं।
हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है। फिल्म 2018 में तीन भाषाओं में रिलीज होगी।हालांकि फिल्म के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











