प्रभास ने अपनी शादी के बारे में किया खुलासा..कुछ ऐसी है प्लानिंग
बाहुबली सुपरस्टार प्रभास की शादी की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। कभी उनकी और अनुष्का शेट्टी की तो कभी किसी बिजनसमैन की बेटी से। जाहिर है उनकी शादी की खबरें आने के बाद लाखों करोड़ों फीमेल फैन्स का दिल टूट जाता है। यहां तक की बाहुबली 2 रिलीज होने के बाद प्रभास को 6000 शादी के प्रस्ताव मिले।
[BOX OFFICE: 'जब हैरी मेट सेजल'.. शाहरूख खान की फिल्म.. शानदार ओपनिंग!]
लेकिन अब प्रभास ने खुद अपनी शादी के बारे में बात की है। जी हां प्रभास ने हाल में एक बयान में कहा है कि "मेरे फीमेल फैन्स को दुखी होने की जरूरत नहीं है। मैं अभी शादी के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मेरी फिलहाल ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है।"

प्रभास पिछले 5 सालों से लगातार बाहुबली की शूटिंग में पूरी तरह व्यस्त थे। उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ फिल्म में अपना सौ प्रतिशत देने पर था। फिलहाल प्रभास अपना पूरा ध्यान साहो पर देना चाह रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू होगी।
Recommended Video

फिलहाल साहो की लीड एक्ट्रेस नहीं फाइनल की गई है लेकिन मेकर्स जल्द ही नाम फाइनल कर सकते हैं। बहरहाल प्रभास की फीमले फैन के लिए ये बड़ी खबर जरूर है कि वो फिलहाल शादी नहीं कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications