बाहुबली 2 की जबरदस्त सफलता पर प्रभास का रिएक्शन
प्रभास का बाहुबली सफलता पर रिस्पॉन्स, प्रभास का रिएक्शन, प्रभास का बाहुबली हिट होने पर रिएक्शन।
बाहुबली 2 की जबरदस्त सफलता के बाद का क्रेडिट दर्शकों के साथ साथ फिल्म की पूरी टीम को जाती है जिन्होंने एक शानदार फिल्म बनाने में इतनी मेहनत की है। फिल्म की तारीफ पूरा देश कर रहा है और सबसे ज्यादा तारीफ किसी को मिल रही है तो वो हैं प्रभास और राना डुग्गुबाती को मिल रही है।
फिल्म के रिलीज होने के बाद प्रभास की इस कदर तारीफ हुई कि पूरी टीम गदगद है और प्रभास को इतने कॉल्स और मैसेज आ रहे थे कि वो तीन दिनों तक सो ही नहीं पाए। प्रभास ने अपार सफलता पर फैन्स के नाम संदेश दिया है जो वाकई बहुत प्यारा है।
उन्होंने कहा है कि "मैं दर्शकों को शुक्रगुजार हूं कि वो पांच साल से लगातार हमें प्यार दे रहे हैं। इतनी बड़ी सफलता उनके सपोर्ट के बिना नहीं संभव हो पाती"। आपको बता दें कि प्रभास इन दिनों अमेरिका में हैं और अपने दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं।

बाहुबली की वजह से उन्होंने पिछले 5 सालों से ना तो वो अपने दोस्तों के साथ समय बिता पा रहे थे और ना ही परिवार के साथ इसलिए वो कुछ अमेरिका गए। हाल में बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कहा है कि प्रभास ने फिल्म के लिए काफी कड़ी मेहनत की थी।
यहां तक उनके पास पैसे भी नहीं थे लेकिन उन्हें इन सब से फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने ये भी बताया कि प्रोड्यूसर उन्हें 10 करोड़़ देने के लिए तैयार हुए लेकिन उन्होंने इससे भी मना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications