परफेक्ट 'बैचलर' हैं प्रभास..लेकिन एक बार फिर भुगतना पड़ा खामियाजा!
इसमें कोई शक नहीं है कि बाहुबली के बाद प्रभास देश के सबसे बड़े स्टार के रूप में उभरे हैं। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग में ऐसा इजाफा हुआ है कि बाहुबली रिलीज के बाद उन्हें 6000 शादी के प्रपोजल मिले थे और प्रभास देश के नए मोस्ट एलिजिबल बैचलर के रूप में उभरे हैं।
लेकिन उन्हें शादी के लिए मिलने वाले प्रपोजल में कोई कमी नहीं आई है। जी हां हाल में 23 अक्टूबर को प्रभास ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया । इस मौके पर प्रभास को एक बार फिर लगातार शादियों के प्रपोजल मिल रहे हैं। सिर्फ देश नहीं बल्कि विदेशों से भी लगातार शादियों के ऑफर मिल रहे हैं।

प्रभास के लिए ये कोई नई बात नहीं है।उन्हें अब इन चीजों की आदत पड़ चुकी है। लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि बैचलर होने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है। फैन्स के लिए बुरी खबर है कि फिलहाल प्रभास का शादी का कोई इरादा नहीं है। वो अपने करियर पर ही ध्यान देना चाहते हैं।
Recommended Video

प्रभास गुडलुकिंग है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन उनका देसी और रॉयल अंदाज फिल्म में हर किसी को पसंद आ गया है। जानिए आखिर क्या है कारण कि प्रभास भारत में हॉट और सेक्सी की नई परिभाषा बन गए हैं और मोस्ट एलिजिबल बैचलर भी।


Click it and Unblock the Notifications