सालार के बाद फिर से स्क्रीन पर जादू दिखाने के लिए तैयार प्रभास, नए फिल्म की हुई अनाउंटमेंट

Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'सालार'को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म जमकर कमाई कर रही हैं और दर्शकों का मनोरंजन भी भरपूर कर रही हैं। फिल्म की हर तरफ तारीफ हो रही हैं। अब सालार के बाद प्रभास फिर से दर्शकों का नए अंदाज से मनोरंजन कर रहे हैं। एक्टर की नई फिल्म की घोषणा हो चुकी हैं।
सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म-
सालार की कमाल सक्सेस के बीच प्रभास की नई फिल्म अनाउंस हो गई है। साउथ फेमस डायरेक्टर मारुति ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर प्रभास के साथ नई फिल्म की जानकारी दी है। मारुति की अपकमिंग फिल्म में प्रभास का नया अवतार देखने को मिलने वाला है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डायरेक्टर मारुति ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- मैं एक्साइटेड हूं और लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहा था। प्रभास को बिल्कुल नए अवतार में पेश करते हुए खुशी हो रही है, पोंगल पर आप सभी से मुलाकात होगी... डायरेक्टर मारुति ने साथ ही प्री-लुक पोस्टर के रूप में प्रभास का पोर्टरेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।
Excited and been waiting for this moment for a long time!
— Director Maruthi (@DirectorMaruthi) December 29, 2023
Happy to present Rebel Star #Prabhas in a brand new avatar 🤗
See you all for Pongal :)#PrabhasPongalFeast @vishwaprasadtg @peoplemediafcy @vivekkuchibotla pic.twitter.com/px5CKz3b6c
खैर मारुति और प्रभास के इस कोलैब्रेशन की खबर ने एक्टर के फैंस को सुपर एक्साइटेड कर दिया है हालांकि प्रभास की तरफ से नई फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। इस नई फिल्म से प्रभास का जो फर्स्ट लुक आया है, वो ऑयल पेंटिंग जैसा लग रहा है।
इसमें प्रभास कैमरे की तरफ अपनी पीठ करके खड़े हैं। उनके चेहरे पर उनके लंबे बाल झूल रहे हैं। बताया जा रहा है कि काफी टाइम तक एक तरह के लुक्स वाली फिल्में करने के बाद, इस फिल्म में वो कुछ अलग दिखने वाले हैं। इसमें उनका किरदार भी लार्जर दैन लाइफ एक्शन हीरो का नहीं होगा।
प्रभास का वर्कफ्रंट-
सुपरस्टार प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो, 2024 में प्रभास की एक और फिल्म आ सकती है। उसका नाम कल्कि 2898 AD है। इसे पहले प्रोजेक्ट के नाम से बुलाया जा रहा था। इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी एक्टर के पास कई सारे दूसरे प्रोजेक्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications
