Animal के फर्स्ट लुक पोस्टर पर प्रभास ने दिया जबरदस्त रिएक्शन, रणबीर कपूर को कहा 'सुपरस्टार'

prabhas-reacts-to-ranbir-kapoor-s-first-look-from-animal-calls-him-a-superstar

Animal First Look Poster: कोई शक नहीं कि साल 2023 रणबीर कपूर के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। पिछले दिनों जहां "तू झूठी मैं मक्कार" की पहली झलक देखने को मिली, वहीं अब संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म "एनिमल" से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। दोनों ही फिल्मों का लुक देखकर फैंस खुशी से क्रेजी हो रहे हैं।

एनिमल में खून से लथपथ रणबीर का यह इंटेंस लुक देखकर जहां फैंस हैरान हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के भी तमाम सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खास बात है कि एनिमल के पोस्टर पर पैन इंडिया स्टार प्रभास का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने कमेंट करते हुए रणबीर कपूर को सुपरस्टार बताया है।

प्रभास ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- "संदीप रेड्डी वांगा, भूषण कुमार, सुपरस्टार रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और एनिमल की पूरी टीम को शुभकामनाएं।"

खैर, इस रिएक्शन पर हैरानी नहीं होनी चाहिए.. क्योंकि प्रभास एनिमल के बाद संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। प्रभास के फिल्मी करियर की 25वीं फिल्म का नाम स्पिरिट रखा गया है और इसकी घोषणा 7 अक्टूबर, 2021 को काफी धूमधाम से की गई थी। फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी कर रहे हैं।

एनिमल की बात करें तो.. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस क्राइम ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित, इस मैग्नम ओपस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज़ किया जायेगा।

एनिमल 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक मल्टीस्टारर गैंगस्टर फैमिली ड्रामा है जिसमें रणबीर कपूर ग्रे शेड भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही दो अलग अलग लुक में नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X