साहो के शूट के लिए अबु धाबी पहुंचे प्रभास, श्रद्धा कपूर करेंगी ज्वाइन, 50 दिन चलेगी शूटिंग
अभिनेता प्रभास इन दिनों फिल्म साहो को लेकर चर्चा में चल रहे है। इसके पहले उनकी फिल्म बाहुबली 2 आई थी जो उनके जीवन की सबसे बड़ी फिल्म थी और काफी बड़ी ब्लॉबस्टर साबित हुई थी। इन दिनो साहो की शूटिंग के लिए प्रभास अबु धाबी पहुंच चुके है और फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु करेंगें।
इस फिल्म में बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी और वो प्रभास को साहो की शूटिंग के लिए बहुत जल्दी अबु धाबी में ज्वाइन करने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है और भारत के बाहर फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगें।

बता दे कि इस फिल्म की पूरी कास्ट इस समय अबु धाबी पहुंच चुकी और जल्द ही श्रद्धा कपूर वहां पर होंगी। फिल्म का अबुधाबी का टूर काफी बड़ा है और लगभग 50 दिन अबु धाबी में फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
बता दें कि इस फिल्म में आपको तीन भाषाओं में रिलीज देखने को मिलेगी जिनमें तमिल, तेलगू और हिंदी देखने को मिलेगी। फिल्म इससे पहले भारत के कई इलाकों में शूट की गई थी जिनमें मुंबई और हैदराबाद जैसे शहर शामिल है।
बता दें कि इस फिल्म में आपको चंकी पांडे भी नजर आने वाले है और वो भी बहुत जल्दी अबु धाबी में टीम को ज्वाइन करेंगें और फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी।
बता दे कि इस फिल्म के बारे में बहुत दिनो से ये भी चर्चा चल रही है कि प्रभास की ये फिल्म काफी तगड़े एक्शन के साथ आ रही है और इस फिल्म में आपको हेलीकॉप्टर, बाइक, ट्रक और कारों से एक्शन सीन देखने को काफी मिलेंगी।
बता दे कि बाहुबली के बाद प्रभास इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा वर्कआउट भी कर रहे है और फिल्म के लिए काफी अलग तरह की बॉडी बना रहे है।
इस फिल्म में आपको प्रभास की बिल्कुल अलग तरह का रुप देखने को मिलेगा जो आपको चौंका देगा। इस फिल्म में हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर्स की टीम काम कर रही है जिसको केनी बेट्स कोरियोग्राफ कर रहे है जिन्होने ट्रांसफार्मर जैसी फिल्में में एक्शन कोरियोग्राफ किया है।
बता दे कि प्रभास बाहुबली सीरीज के बाद से ही साउथ इंडिया के अपनी जनरेशन के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए है। उनको बॉलीवुड से भी कई फिल्मों के ऑफर्स है और इस फिल्म के बाद वो बहुत जल्दी ही बॉलीवुड की फिल्मों मे आपको नजर आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications