दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी 'आईमैक्स' स्क्रीन पर होगी प्रभास के राधे श्याम की स्क्रीनिंग!
अभिनेता प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम को लेकर इंतजार जारी है और इस फिल्म के जरिए प्रभास फिर से अपना रोमांटिक अंदाज दिखाने वाले हैं। राधे श्याम के मेकर्स के दिमाग में क्या चल रहा है, इसे लेकर फैंस सचमुच असमंजस में हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि प्रमोशन उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रहा है। फिल्म को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन रिलीज से पहले की चर्चा अभी तक नहीं हुई है। लेकिन इस वक्त जो खबर सबके सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है।
एक रिपोर्ट है कि राधे श्याम की विशेष स्क्रीनिंग ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आईमैक्स स्क्रीन पर निर्धारित की गई है। शो का शेड्यूल 14 जनवरी को सुबह 7.30 बजे रखा जा रहा है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आईमैक्स स्क्रीन है।

हालांकि दुनिया का सबसे बड़ा IMAX जर्मनी के स्टटगार्ट में है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग की खबर जैसे ही सामने आई फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। प्रभास यहां पर कितना बड़ा धमाका करते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
एसएस राजामौली की बाहुबली के बाद जिस तरह से प्रभास ने लोगों का दिल जीता है और उनका कद बड़ा है वो किसी से भी छिपा नहीं है। उनकी पिछली रिलीज़ साहो के नंबरों ने इसे साबित कर दिया।
प्रभास इसके अलावा अपने कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और इन्ही में से एक है आदिपुरुष जो कि जल्दी ही सामने आएगी। इस फिल्म में वो कृति सैनन और सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले हैँ। ये एक बड़ा प्रोजेक्ट है।


Click it and Unblock the Notifications