Happy Birthday Prabhas - नाग अश्विन फिल्म 'प्रोजेक्ट के' ने नए पोस्टर के साथ किया सुपरस्टार को विश

23 अक्टूबर को सुपरस्टार प्रभास अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर जहां सुबह सुबह ही आदिपुरूष की टीम ने प्रभास के प्रभु श्री राम अवतार में एक नया पोस्टर रिलीज़ किया वहीं अब नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म से प्रभास का टीज़र पोस्टर जारी किया गया है। इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है और इसे प्रोजेक्ट के [Project K] कहा जा रहा है।
प्रोजेक्ट के से एक टीज़र पोस्टर जारी किया गया है और इसके साथ ही पोस्टर पर एक टैगलाइन लिखी है - Heroes are not born, THEY RISE. इसका मतलब है कि हीरो कोई भी जन्म से नहीं बनता है, बल्कि, हीरो अपनी परिस्थितियों से जो ऊपर उठ जाए वो है। इस नए पोस्टर के साथ ही टीम ने Happy Birthday Prabhas विश किया है।
इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। कुछ महीनों पहले ही फिल्म का एक शेड्यूल, हैदराबाद में पूरा किया गया है। वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर, फिल्म से अमिताभ बच्चन का भी पोस्टर जारी किया गया था।
प्रोजेक्ट के नाग अश्विन का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है और पोस्टर से भी साफ है कि ये साइंस फिक्शन फिल्म काफी अलग होेने वाली है। इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक भी बताया जा रहा है। इस Pan India फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण, तेलुगू इंडस्ट्री में भी कदम रख रही हैं। फिल्म से प्रभास का पोस्टर देखने के बाद अब फैन्स की दिलचस्पी, इस फिल्म में और ज़्यादा बढ़ चुकी है। फिल्म की शूटिंग अभी काफी बाकी है और इसे 2023 के अंत या 2024 में रिलीज़ करने का प्लान है।


Click it and Unblock the Notifications












