बाहुबली एक्टर प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की ऐसी तस्वीर- धड़ाधड़ बढ़ गए फॉलोअर्स- PIC

Recommended Video

Baahubali actor Prabhas shares his first picture on Instagram; Check Out | FilmiBeat

बाहुबली स्टार प्रभास भले ही टॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। लेकिन देशभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिलहाल फैंस को उनकी अगली फिल्म साहो का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में प्रभास ने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया और पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। बता दें, महज दो दिनों में प्रभास की 9 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं।

प्रभास के स्टारडम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 10 घंटों में ही उनकी इस तस्वीर को 2 लाख से ज्यादा लोगों लाइक किया है। इस तस्वीर में एक्टर अपने बाहुबली अंदाज में हाथ में तलवार थामे नजर आ रहे हैं।

Prabhas

फैंस ने दिल खोलकर इंस्टाग्राम पर प्रभास का स्वागत किया है। एक फैन ने प्रभास की तस्वीर पर लिखा- शेर आ गया.... प्रभास फिलहाल सुजीत निर्देशित अपनी फिल्म साहो की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके ऑपोज़िट होंगी श्रद्धा कपूर। साहो 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।

बता दें, प्रभास स्टारर फिल्म बाहुबली भारत की पहली फिल्म है जिसने 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। जिसके बाद वर्ल्डवाइड प्रभास के स्टारडम में इजाफा देखा गया। खासकर फीमेल फैन फॉलोइंग। कोई शक नहीं कि इंस्टाग्राम पर प्रभास अपने फैंस के और ज्यादा करीब जा पाएंगे।

Read more about: prabhas प्रभास
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X