राधे श्याम के प्रभास की बड़ी मदद, करोड़ों का पूरा सेट कोरोना मरीजों के लिए दान- बाहुबली की जमकर तारीफ

भारत में कोरोना वायरस के चलते गंभीर हालात बने हुए हैं। रोजाना लाखों केस सामने आ रहे हैं तो मौत का आंकड़ा भी हैरान करने वाला है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे अलग अलग अंदाज में मदद करने को आगे आ रहे हैं। अब साउथ सुपरस्टार प्रभास ने फैंस के साथ कोविड मदद का ऐलान किया है।

प्रभास और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म राधे श्याम की टीम ने करोड़े के सेट की पूरी प्रॉपर्टी को एक प्राइवेट अस्पताल को सौंप दिया है ताकि कोरोना संक्रमित लोगों की मदद की जा सके।

Prabhas

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राधे श्याम फिल्ममेकर्स ने करोड़ों रुपये के बने सेट की प्रॉपर्टी को कोविड पैशेंट्स के लिए दान में दे दी है। राधे श्याम फिल्म में एक सीन के लिए इटली के हॉस्पिटल जैसा दिखने के लिए मंहगा सेट बनाया गया था।

इस सेट पर स्ट्रेचर्स, पीपीई किट्स से लेकर 50 बेड्स, ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिकल इक्विपमेंट्स आदि का इस्तेमाल किया गया था। अब इन सभी सामानों को कोरोना संक्रमित लोगों के इस्तेमाल के लिए एक निजी अस्पताल को दे दिया गया है।

9 ट्रक भरकर मदद

9 ट्रक भरकर मदद

ये सेट हैदराबाद में बनाया गया था, अब इस जगह कोरोना पैशेंट्स की मदद होगी। राधे श्याम फिल्म के सेट पर अस्पताल के इतने उपकरण थे कि 9 ट्रकों में भरकर अस्पताल में पहुंचाया गया है।

सोशल मीडिया पर प्रभास की वाहवाही

सोशल मीडिया पर प्रभास की वाहवाही

इस खबर को पाकर सोशल मीडिया पर प्रभास के फैंस काफी खुश हुए और इसे लेकर एक्टर की जमकर प्रशंसा की।

राधे श्याम फिल्म

राधे श्याम फिल्म

प्रभास और पूजा हेगड़े के अपकमिंग फिल्म राधे श्याम है जो कि एक बिग बजट फिल्म है जिसका बजट करीब 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस रोमांटिक फिल्म को राधा कृष्णन ने निर्देशित किया है।

बॉलीवुड एक्टर्स मदद के लिए आगे आए

बॉलीवुड एक्टर्स मदद के लिए आगे आए

कोरोना काल में बॉलीवुड के भी ढेर सारे स्टार्स मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर, विराट-अनुष्का, पलक मुच्छल से लेकर प्रियंका चोपड़ा जैसे ढेरों स्टार्स हैं जो लगातार मदद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X