..................... Prabhas- Pooja Hegde's Radhe Shyam new release date announced, to come in theatres | प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'राधे श्याम' के नई रिलीज डेट की घोषणा- सिनेमाघरों में मचेगा तहलका! - Hindi Filmibeat

प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'राधे श्याम' के नई रिलीज डेट की घोषणा- सिनेमाघरों में मचेगा तहलका!

'राधे श्याम' इस साल की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्मों में से एक है। तीसरी लहर के कारण फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था, लेकिन यह इतनी बड़ी फिल्म है कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना ही एक ऑप्शन था। इसलिए निर्माताओं ने नई रिलीज की तारीख के रूप में 11 मार्च 2022 को चुना है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं।

निर्माताओं ने एक नए पोस्टर के साथ नई रिलीज की तारीख की घोषणा की है, जो काफी इटेंस लग रहा है। अब तक, हमने एक लवर बॉय 'विक्रम आदित्य' के रूप में प्रभास की कुछ झलकियां देखी हैं, जिन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। यह झलकियां एक अनोखी प्रेम कहानी की कहानी बयां करती हैं।

prabhas-pooja-hegde-s-radhe-shyam-release-date

ऐसे में, प्रशंसक और दर्शक बेसब्री से 'राधे श्याम' का सिनेमाघरों में रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं। यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन की फ़िल्म 'राधे श्याम' गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत है। यह फ़िल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट की गई है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।

बीते दिनों अफवाह थी कि फिल्म को ओटीटी से भारी भरकम ऑफर मिला है, लेकिन मेकर्स ने फिल्म को थियेटर्स में रिलीज करने का फैसला लिया।

राधे श्याम को तेलुगु और हिंदी में शूट किया गया था। यह पूरे भारत में रिलीज़ होगी। इस रोमांटिक ड्रामा को तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किया गया है। ये प्रेम कहानी 1970 के दशक में यूरोप में स्थापित है।

इस फिल्म के साथ लगभग एक दशक के अंतराल के बाद प्रभास रोमांटिक शैली में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी देखने मिलेगी, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X