प्रभास स्टारर 'राधे श्याम' का धमाका, 1 मिलियन प्रीमियर के साथ रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग के लिए तैयार
मेगास्टार प्रभास और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'राधे श्याम' 11 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दर्शक इस मेगा मूवी को सिल्वर स्क्रीन्स पर देखने के लिए खासा उत्साहित हैं। और उनका क्रेज एडवांस बुकिंग में साफ देखा जा सकता है। दर्शक फिल्म के प्रीमियर के लिए अपनी सीट बुक करने की होड़ में लगे हैं। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म यूके में एक ही दिन में किसी भी तेलुगु फिल्म के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
बता दें कि 'राधेश्याम' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। निर्माता हर उस छोटी से छोटी चीज का ख्याल रख रहे हैं जो कि फिल्म को भव्य बनाता है।

वैसे मेटावर्स पर अपना ट्रेलर लॉन्च करने वाली पहली फिल्म होने के नाते, इसके लॉन्च के केवल 3 मिनट में ही 2 लाख लोगों की भारी भीड़ ने मेटावर्स में प्रवेश किया, जिसकी वजह से सर्वर क्रैश हो गया था।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, "दर्शकों में फिल्म की दीवानगी काफी बढ़ चुकी है क्योंकि रिलीज के 2 दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर टिकटों की सेल इस कदर बढ़ गई कि मानों बाढ़ ही आ गई हो। साउथ के साथ साथ हिंदी बेल्ट में भी रिकॉर्ड-तोड़ शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है। यह फिल्म 1 मिलियन से अधिक अमेरिकी प्रीमियर को पार कर जाएगी।"
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने 'राधे श्याम' को यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन प्रस्तुत किया है। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा संपादित है। जबकि फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है, जो की इस 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications