ऋतिक, अक्षय कुमार के बाद.. बाहुबली स्टार का मिला साथ.. जबरदस्त!
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजोदड़ो से डेब्यू करने के बाद पूजा हेगड़े ने हाल ही अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 को साइन किया है। कोई शक नहीं कि यह एक्ट्रेस के लिए शानदार शुरुआत है। वहीं, ताजा खबरों की मानें तो पूजा हेगड़े को तीसरी बड़ी फिल्म भी मिल गई.. और वह भी बाहुबली स्टार प्रभास के साथ। जी हां, आखिरकार बाहुबली स्टार प्रभास एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं।
अक्षय कुमार के बाद सलमान खान.. रेस 3 के साथ 'खास' धमाका
साहो के बाद प्रभास ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है, जो हिंदी और तेलुगु भाषा में बनेगी। फिल्म में प्रभास के अपोजिट पूजा हेगड़े होंगी। फिल्म का निर्देशन साउथ के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार करने वाले हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी।

फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। लेकिन उम्मीद है कि फिल्म जून अंत से फ्लोर पर आ जाएगी। जबकि प्रभास जुलाई से शूटिंग में शामिल होंगे। इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी है। कोई शक नहीं कि हिंदी दर्शक प्रभास को फिर से देखने के लिए बेसब्र हैं।
बहरहाल, यहां जानें साउथ के एक्टर्स जिन्होंने बॉलीवुड में भी खास पहचान बनाई है-


Click it and Unblock the Notifications