बाहुबली से हटकर दिखेगा प्रभास का अलग अंदाज..अगली फिल्म का पोस्टर OUT
बाहुबली 2 के बाद प्रभास का बिल्कुल अलग अंदाज दिखेगा। उनकी अगली फिल्म का पोस्टर आउट हो चुका है।
प्रभास ने अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म बाहुबली के बाद अब लगभग 5 सालों बाद कोई और फिल्म में नजर आएंगे। जाहिर है उनके फैन्स बेसब्री से उनकी फिल्म बाहुबली 2 इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद प्रभास ने अपनी अगली फिल्म भी साइन कर ली है।
[बॉलीवुड की एक और STAR कपल हो गई अलग.. टूटा 16 सालों का रिश्ता ]
फिल्म का नाम साहो है जो हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पोस्टर भी आ गया है और टीजर बाहुबली 2 के साथ रिलीज किया जाएगा। जाहिर सी बात है कि प्रभास के फैन्स उनकी अगली फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
फिल्म का पोस्टर तो काफी शानदार है और साथ ही प्रभास के लिए भी ये काफी अलग अनुभव होगा क्योंकि वो भी 5-6 सालों से लगातार बाहुबली के लिए खुद को झोंक दिया है। उनकी तारीफ करते फिल्म के डायरेक्टर राजामौली भी नहीं थक रहे हैं।
फिल्म कब रिलीज होगी और बाकी कास्ट के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं आई है लेकिन हां इतना जरूर है कि फिल्म का टीजर बाहुबली 2 के साथ रिलीज किया जाएगा जो प्रभास के लिए काफी फायेदे की बात है।


Click it and Unblock the Notifications











