..................... prabhas movie salaar box office advance booking starting from 15 december clash with shah rukh dunki - Hindi Filmibeat

Salaar Advance Booking: प्रभास की फिल्म 'सालार' की इस दिन शुरु होगी एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका!

Salaar, prabhas

Salaar Advance Booking: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मचअवेटेड फिल्म 'सालार' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म लंबे समय से चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब प्रशांत नील फिल्म के डायरेक्शन में बनी फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर लोगों के बीच बज बना हुआ है। खबरें हैं कि जल्द एडवांस बुकिंग शुरु हो जाएगी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

प्रभास की सालार की एडवांस बुकिंग-

प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'सालार' का ट्रेलर अभी कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, रिलीज के साथ ही फिल्म एडवांस बुकिंग की जानकारी दी गई थी। एडवांस बुकिंग को लेकर खबरें हैं कि, फिल्म की एडवांस बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी।

फिल्म रिलीज के 7 दिन पहले से आप 'सालार' की टिकटों को बुक कर सकते हैं। जिस तरह से 'सालार' को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है, उसके हिसाब से एडवांस बुकिंग के नंबर्स काफी बंपर होने वाले हैं। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने कि लिए तैयार है।

प्रभास और श्रुति हासन स्टारर फिल्म सालार-

'सालार' फिल्म में सुपरस्टार प्रभास के अपोजिट श्रुति हासन होंगीं, तो वहीं जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी दमदार रोल में नजर आएंगे। फिल्म के इस दमदार ट्रेलर को देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म 'केजीएफ' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

डंकी और सालार का बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश-

'एनिमल' और 'सैम बहादुर' के बाद फिर से बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेंगी। शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार एक साथ रिलीज होगी, जिसके बाद से बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका होगा क्योंकि दोनों की फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है।

22 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की 'सालार' के साथ शाहरुख खान की 'डंकी' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में कौन सी फिल्म की कमाई के मामले में आगे निकली है, ये तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। खास बात ये है कि ये दोनों मूवीज अलग-अलग जॉनर की हैं। जिसमें डंकी कॉमेडी और सालार-सीजफायर एक्शन थ्रिलर है।

Read more about: salaar prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X