Salaar: प्रभास फैंस को लगा बड़ा झटका, बिग बजट फिल्म सालार हो गई पोस्टपोन? यहां जानें अब कब हो सकती है रिलीज!

Prabhas' Salaar release postponed: सितंबर में दो बड़ी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक है शाहरुख खान की 'जवान', जो 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, दूसरी है प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार', जो 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फैंस दोनों फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
लेकिन बता दें, प्रभास फैंस को एक बड़ा झटका मिलने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सालार की रिलीज को पोस्टपोन किया जाने वाला है और अब यह दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 में रिलीज हो सकती है।
बता दें, ओवरसीज में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी थी और काफी जबरदस्त रिस्पॉस मिला था। बहरहाल, अब इसके लिए रिफंड जारी किये जाएंगे। होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 - सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू हैं।
सालार के पोस्ट प्रोडक्शन में देरी
बताया जा रहा है कि, सालार के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। निर्देशक प्रशांत नील फिल्म के कुछ हिस्सों के वीएफएक्स खुश नहीं थे, लिहाजा उस पर दोबारा से काम किया जाएगा। खास बात ये है कि 'सालार' के पोस्टपोन होने की वजह कई बड़ी फिल्मों का शेड्यूल डगमगा सकता है क्योंकि दिसंबर और जनवरी में पहले से ही कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए लॉक हैं।
वहीं, यदि सालार पोस्टपोन होती है तो इसका फायदा शाहरुख खान की पठान को मिलेगा। सालार से जुड़े सूत्र की मानें तो अमेरिका और भारत में वितरकों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद अमेरिका की बुकिंग रद्द कर दी जाएगी और रिफंड जारी किया जाएगा। निर्माता एक नई तारीख को फाइनल कर के जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications