बाहुबली के धमाकेदार एक्शन से राधेश्याम में रोमांस तक- देखिए प्री टीजर में प्रभास का अलग अंदाज़
मेगास्टार प्रभास स्टारर फिल्म 'राधे श्याम' के निर्माताओं ने फिल्म का एक छोटा प्री टीजर जारी किया है, जिसमें फिल्म से 'लवर बॉय' प्रभास की झलक दिखाई गई है। टीज़र की शुरुआत प्रभास की ब्लॉकबस्टर हिट 'बाहुबली' के लुक से होती है जिसे 'साहो' तक दिखाया गया है, जिसके बाद उन्हें एक रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है, जो कि फिल्म 'राधेश्याम' से है।
निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, "This Valentine you shall witness love." फ़िल्म की पहली घोषणा के बाद से, प्रशंसक पैन-इंडिया स्टार प्रभास को फिल्म में अदाकारा पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लगभग एक दशक के बाद प्रभास को रोमांटिक भूमिका निभाते हुए देखना दिलचस्प होगा। स्टार को आखिरी बार 'डार्लिंग' में लवर बॉय के अवतार में देखा गया था।
'राधेश्याम' एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत होगी। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
मैग्नम ओपस 'राधेश्याम' यूरोप में स्थापित एक महाकाव्य प्रेम कहानी मानी जा रही है। फ़िल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म एक बहुभाषी रोमांटिक पीरियड-ड्रामा है, जो 2021 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications