Adipurush ने रिलीज से पहले ही कमा लिये 432 करोड़, बजट का 85 प्रतिशत कर लिया वसूल, देंखे रिपोर्ट

prabhas-and-kriti-sanon-starrer-adipurush-recovers-rs-432-crore-before-its-release

Adipurush budget and collection: ओम राउत की आदिपुरुष अपनी पहली घोषणा के साथ ही सुर्खियों में आ गई थी। फिल्म के स्टारकास्ट से लेकर बजट तक ने, लोगों को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका में, कृति सैनन सीता के रूप में और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आने वाले हैं।

पहले टीजर की रिलीज से लेकर ट्रेलर और गानों की रिलीज तक, आदिपुरुष समय समय पर चर्चा में बनी रही है। बता दें, टी सीरीज निर्मित ये फिल्म 500 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है।

अब तक फिल्म सिनेमाघरों में आने से सिर्फ 2 हफ्ते दूर है, रिपोर्ट्स आ रही है कि आदिपुरुष ने थियेट्रिकल रिलीज से पहले ही बजट का भारी भरकम हिस्सा रिकवर कर लिया है।

भारी भरकम दाम में बिके राइट्स

मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबित, 500 करोड़ के बजट पर बनी 'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। फिल्म ने नॉन-थिएट्रिकल रेवेन्यू सोर्स से 247 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें इसके सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक राइट्स, डिजिटल राइट्स और अन्य सहायक अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म ने साउथ में अपने थिएट्रिकल रेवेन्यू से मिनिमम गारंटी के तौर पर 185 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

बता दें, वितरकों को फिल्म दिखाने के लिए प्रोड्यूसर्स को पैसा देना पड़ता है। ऐसे में मिनिमम गारंटी का मॉडल भी चलता है, इस भरोसे के साथ कि फिल्म उससे ज़्यादा की कमाई तो करेगी ही।

नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म?

'आदिपुरुष' को लेकर कुछ महीने पहले यह खबर आई थी कि नेटफ्लिक्स ने इसके राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, जिसमें सभी भाषाओं के अधिकार शामिल हैं। हालांकि, अबतक इस रिपोर्ट पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X