प्रभास के साथ रोमांस करेंगी करीना कपूर खान? कबीर सिंह निर्देशक की फिल्म से बड़ा धमाका!
सुपरस्टार प्रभास इस वक्त लगातार कई फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं और उनकी फिल्में एक के बाद एक काफी बड़ा धमाका कर रहीं हैं। लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको काफी पसंद आने वाली है। पता चला है कि प्रभास एक फिल्म करने वाले हैं जो कि कबीर सिंह के निर्देशक के साथ होने वाली है। हम बात कर रहे हैं संदीप वंगा रेड्डी की.. जिन्होने कबीर सिंह से धमाका कर दिया था। लेकिन बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में उनके साथ लीडिंग लेडी कौन होगी?
दरअसल ये फिल्म इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि इस फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं जो कि पहली बार किसी फिल्म में प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और ना ही वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा बनीं हैँ। रिपोर्ट्स थीं कि इस फिल्म का नाम स्पिरिट होने वाला है लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
हम सभी जानते हैं कि बेबो के पति सैफ अली खान इस समय आदिपुरुष में प्रभास के साथ काम कर रहे हैं। जाहिर है कि प्रभास के साथ करीना कपूर खान को देखना अच्छा होगा, हाल ही में दोनों मिले थे और साथ में काफी अच्छा समय बिताया है।
प्रभास की बात करें तो इसके अलावा वो आदिपुरुष और राधे श्याम को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। दोनों ही बिल्कुल अलग फिल्में हैं। प्रभास ने जब से बाहुबली की है वो काफी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं और उनको लगातार बॉलीवुड से ऑफर हैँ।


Click it and Unblock the Notifications