कोरोना की जंग में सामने आए बाहुबली स्टार प्रभास- दी 4 करोड़ की भारी भरकम मदद
कोरोना के खिलाफ जंग में कई सेलिब्रिटीज सामने आ रहे हैं और मदद दे रहे हैं। अब बाहुबली स्टार प्रभास का नाम भी सामने आया है, जिन्होंने भारी भरकम रकम से मदद दी है। प्रभास ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 4 करोड़ रुपये की धनराशि दान में दी है। उन्होंने 3 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में और 50-50 लाख आंध्र प्रदेश व तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से देशव्यापी 21 दिनों का लॉकडाउन है। यानि की कोई भी घरों से बाहर नहीं निकल सकता। ऐसे में खासकर दिहाड़ी मजदूरों पर गाज आ गिरी है क्योंकि उनके पास खाने और रहने तक की व्यवस्था नहीं है।

वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के भी सेट पर काम करने वाले मजदूरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई सेलिब्रिटीज सामने आए हैं और आर्थिक मदद दे रहे हैं।
कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल हैं स्टार्स-


Click it and Unblock the Notifications











