बाहुबली स्टार प्रभास को फीमेल फैन ने मारा थप्पड़ और भाग गई- FUNNY वायरल वीडियो
बाहुबली स्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है, यह तो सभी जानते हैं.. खासकर फीमेल फैन फॉलोइंग। अक्सर स्टार्स को देखकर फैंस क्रेजी हो उठते हैं। कोई साथ में फोटो खिंचाने की डिमांड करते हैं तो कोई गले मिलकर खुश हो जाते हैं। लेकिन सुपरस्टार प्रभास को एयरपोर्ट पर एक ऐसी फैन से पाला पड़ा, जिसने एक्टर के साथ फोटो खिंचाया और जाते जाते प्यार से धीमा थप्पड़ भी मारते गई।
फैन की इस हरकत पर प्रभास का रिएक्शन देखने लायक है। प्रभास मुस्कुरा कर गाल पर हाथ सहलाते रह गए और बाकी फैंस के साथ भी फोटो खिंचाया। शायद प्रभास फैंस के उत्साह को समझ कर थप्पड़ को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहते थे।

फिल्मों की बात करें तो प्रभास फिलहाल साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के साथ जैकी श्राफ, श्रद्धा कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म लगभग 300 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। सूत्रों की मानें तो साहो एक्शन के मामले में बाहुबली से भी बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
यहां देंखे वीडियो-
View this post on InstagramA post shared by Prabhas (@uppalapati_prabhas_official) on


Click it and Unblock the Notifications