..................... Prabhas furiously calls Adipurush director Om Raut for making him look like cartoon Lord Ram | आदिपुरूष डायरेक्टर ओम राउत से काफी नाराज़ हैं प्रभास - Hindi Filmibeat

Adipurush Teaser में प्रभास को फैन्स ने बुलाया कार्टून, वायरल वीडियो में डायरेक्टर पर फूटा प्रभास का गुस्सा

prabhas-furiously-calls-adipurush-director-om-raut-for-making-him-cartoon-lord-ram-video-viral

बॉलीवुड के दिन इस समय अच्छे नहीं चल रहे हैं इसलिए फैन्स को बड़ी फिल्मों से कुछ ज़्यादा ही उम्मीदें हैं। प्रभास [Prabhas], कृति सैनन [Kriti Sanon] और सैफ अली खान [Saif Ali Khan] स्टारर आदिपुरूष से भी दर्शकों को भारी उम्मीदें थीं लेकिन इन उम्मीदों पर पानी फिर गया Adipurush Teaser लॉन्च के साथ। 2 अक्टूबर को आदिपुरूष टीज़र रिलीज़ किया गया और तब से ये लगातार ट्रोल हो रहा है।

आदिपुरूष टीज़र लॉन्च इवेंट अयोध्या में रखा गया था और टीज़र देखने के बाद लोगों का जो रिएक्शन आया, उसकी उम्मीद प्रभास ने नहीं की थी। शायद उन्होंने टीज़र लॉन्च के बाद जब लोगों का रिएक्शन देखा तो वो इसे हज़म नहीं कर पाए।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जहां प्रभास, गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इस वीडियो में प्रभास, टीज़र लॉन्च के बाद का ही गुस्सा दिखा रहे हैं। वीडियो में प्रभास, ओम राउत को अपने कमरे में आने को कहते दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को अयोध्या में आदिपुरूष टीज़र लॉन्च के दौरान भी सब कुछ ठीक से नहीं हुआ। ये इवेंट काफी देर से शुरू हुआ क्योंकि फिल्म में सीता का किरदार निभाने वाली कृति सैनन का सामान, एयरपोर्ट पर कहीं खो दिया गया था।

इसके बाद टीज़र के रिलीज़ होने के बाद भी दर्शकों ने फिल्म को बुरी तरह ट्रोल किया। यहां तक कहा गया कि फिल्म में राम, सीता और रावण का किरदार निभाने वाले प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान को भी कार्टून की तरह दिखाया गया। वहीं फिल्म के Vfx की तुलना भी किसी Animation फिल्म से की गई। आदिपुरूष 12 जनवरी 2023 को रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X