Project K से प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर देखकर बौखलाए फैंस, मेकर्स पर निकाला गुस्सा, बोले- "सस्ता आयरन मैन"

prabhas-first-look-from-project-k-disappoints-fans-calls-it-cheap-photoshop-and-sasta-iron-man

Prabhas first look from Project K disappoints fans: आदिपुरुष के बाद, फैंस को प्रभास की अगली फिल्में 'सालार' और 'प्रोजेक्ट के' का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में बीते दिन जब प्रोजेक्ट K से प्रभास का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया, तो फैंस अपने फेवरिट स्टार का पोस्टर देखकर बौखला गए।

दीपिका पादुकोण के 'प्रोजेक्ट के' पोस्टर को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर ट्रोल किए जाने के एक दिन बाद, यूजर्स ने अब प्रभास के फर्स्ट लुक पोस्टर पर बेरहमी से कटाक्ष किया है। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म के भव्य लॉन्च से पहले बहुप्रतीक्षित पोस्टर को रिलीज किया गया।

आयरन मैन की पोस्टर से किया कॉपी

जैसे ही पोस्टर सामने आया, नेटिजन्स बेकार एडिटिंग की वजह से इसे ट्रोल करने लगे। कुछ लोगों ने जहां पोस्टर को घटिया फोटोशॉप बताया। वहीं, कुछ ने प्रभास के पोज की तुलना आयरन मैन के रॉबर्ट डाउनी जूनियर से कर दी। फिल्म का पोस्टर आयरनमैन से पूरी तरह से कॉपी किया गया है।

दमदार स्टारकास्ट, लेकिन फर्स्ट लुक ने किया निराश

बता दें, नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी साइंस-फिक्शन 'प्रोजेक्ट के' फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का स्टारकास्ट जितना धमाकेदार है, फैंस को फिल्म से भी वैसी ही उम्मीदे हैं। लिहाजा, ऐसे पोस्टर से वो बुरी तरह नाराज हो चुके हैं और मेकर्स को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने एक तरफ प्रभास और दूसरी तरफ आयरन मैन की फोटो लगाते हुए कैप्शन में लिखा, "इन दोनों ही फोटो के बीच क्या फर्क है। हम कुछ ऐसा देखना चाहते थे, जो इससे पहले हमने कभी न देखा हो। ये देखकर बहुत ही बुरा लग रहा है। प्रभास 'आयरन मैन' की सस्ती कॉपी लग रहे हैं"।

More from Filmibeat

Read more about: prabhas project k
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X