प्रभास की 'सालार' पर नक्सली हमले का डर, 45 पुलिसकर्मियों के साथ बाहुबली स्टार का बड़ा कदम !
साल 2021 से पहले ही बाहुबली फेम प्रभास ने अपने आगामी और बिग बजट फिल्मों की घोषणा कर दी है। इस फेहरिस्त में एक नाम शामिल है सालार का भी। केजीएफ चैप्टर 2 के निर्देशक प्रशांत नील ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।
केजीएफ 2 के शूटिंग का सारा काम खत्म करने का बाद अब उनका सारा फोकस सलार के ऊपर आ गया है। लेकिन अब इस फिल्म की शूटिंग की जगह पर नक्सली का डर छाया हुआ है।

कोरोना वायरस के अनलॅाक के बाद शूटिंग को लेकर मेकर्स अब किसी भी प्रकार की देरी नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में नक्सली का खतरा फिल्म के लिए डर पैदा कर रहा हैै। इसके लिए मेकर्स और प्रभास ने मिलकर एक प्लानिंग की है जो कि चर्चा में आ गई है।


Click it and Unblock the Notifications