Salaar Part 2: प्रभास की फिल्म सलार का जल्द आएगा पार्ट 2, फिर एक्शन- रोमांच से हिलेगा बॉक्स ऑफिस!

Salaar Part 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'सलार' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कमाल कर रही है। इसी बीच सूत्रों से खुलासा हुआ है कि, प्रभास की फिल्म 'सलार' का सीक्वल 'सलार पार्ट 2' भी जल्द ही आएगा। फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा।
प्रभास की फिल्म सलार का सीक्वल-
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और प्रभास स्टारर सलार: पार्ट 1 - सीज़फ़ायर 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से काफी तारीफ मिली है और इसी के साथ सालार ने बंपर ओपनिंग की है।
इसी बीच प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बात ऐसी है कि, सलार के क्लाइमेक्स को डायरेक्टर ने ऐसे मोड़ पर रोका है लोग इसके पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार करेंगे।
दिलचस्प बात ये है कि सलार के लास्ट क्रेडिट में इस फिल्म के दूसरे पार्ट का टाइटल भी रिवील कर दिया गया है। सालार का एक पार्ट रिलीज हो चुका है और अब इसका दूसरा पार्ट आएगा। साल शुरुआत में फिल्म के टीज़र रिलीज़ के दौरान ही ये अनाउंस कर दिया गया था।
वहीं पार्ट 1 के लास्ट क्रेडिट में फिल्म के सीक्वल का टाइटल भी रिवील कर दिया गया है। सलार: पार्ट 2 का टाइटल शौर्यांग पर्व है। बता दें कि शौर्यांग वह कबीला है जिससे प्रभास का किरदार देवा संबंधित है। फिलहाल फैंस प्रभास की फिल्म को लेकर काफी खुश हैं।
बॉक्स ऑफिस पर सलार का धमाका-
प्रभास की फिल्म सलार की बात करें तो ये फिल्म बीते दिन यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सलार ने अपनी रिलीज के पहले दिन 95 करोड़ से ओपनिंग की है।
इसी के साथ ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी 'सलार' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। माना जा रहा था कि फिल्म को शाहरुख खान की 'डंकी' से कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस हालात इसके उल्ट ही नजर आ रहे हैं। प्रभास की फिल्म को लेकर फैंस में एक तरह की दीवानगी देखने को मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications
