400 करोड़ की आदिपुरुष तोड़ेगी बाहुबली 2 का ये तगड़ा रिकॅार्ड, प्रभास के फैंस के लिए बड़ी डिटेल
प्रभास की आगामी करोड़ों के बजट वाली फिल्म आदिपुरुष एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ के करीब है। इसी से अंदाजा लग गया होगा कि इस बार फिल्म का स्तर क्या होने वाला है। प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली सीरीज को माना जाता है।
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है जो ये बता रही है कि आदिपुरुष को पर्दे पर लाने के लिए एक ऐसी प्लानिंग की जा रही है जो कि बाहुबली 2 का भी रिकॅार्ड तोड़ देगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओम राउत के निर्देशन में बन रही आदिपुरुष में अब तक का सबसे शानदार विजुअल यानी कि वीएफएक्स इस्तेमाल किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार बाहबुली 2 में 2500 विजुअल इफेक्ट्स डाले गए थे। वहीं अब राजामौली की फिल्म बाहुबली के रिकॅार्ड को तोड़ते हुए आदिपुरुष में 8000 वीएफएक्स शॅार्टस का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी के साथ ये देश की सबसे बड़ी विजुअल एफेक्ट्स वाली फिल्म बन जाएगी।
इसी से ये साफ होता है कि असल मायने में ये कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघर में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। फिल्म की कास्ट की बात की जाए तो कृति सेनन सीता की भूमिका में हैं। सैफ अली खान सबसे बड़े विलेन रावण का किरदार निभायेंगे। सोनू की स्वीटी फेम सनी सिंह फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के गेस्ट रोल की भी चर्चा है। फिलहाल इस पर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है।
गौरतलब है कि मेगा बजट के साथ बनने वाली ये फिल्म हिंदी सिनेमा पर ही नहीं बल्कि साउथ के बाजार में भी अपना कब्जा जमाने की तैयारी में है। हिंदी के अलावा इसे भिन्न भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म साल 2022 अगस्त में रिलीज होगी।रामायण की इस कहानी को ओम राउत 3डी में ला रहे हैं जो कि एक शानदार प्रोजेक्ट है।
फिल्म की पूरी कास्ट जून से ही इसकी शूटिंग का आगाज करने जा रही है। जहां पर सैफ अली खान के रावण के किरदार की शूटिंग शुरू की जाएगी। कोरोना का माहौल देखते हुए इसके आगे की शूटिंग की योजना बनाई जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
