'बाहुबली 2' ब्लॉकबस्टर.. तो सुपरस्टार ने फटाफट बढ़ा ली अपनी फीस!
बाहुबली 2 एक्टर प्रभास ने फिल्म की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है। प्रभास ने आने वाली सभी फिल्मों के लिए बड़ी रकम ली है।
बाहुबली 2 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। इतना ही नहीं.. बल्कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है। लिहाजा, फिल्म की कास्ट का सातवें आसमान पर होना भी गलत नहीं होगा.. खासकर बाहुबली प्रभास का।
दूसरे हफ्ते भी बनी हुई है 'बाहुबली 2'.. ताबड़तोड़ शुरुआत!
अमरेन्द्र बाहुबली और महेन्द्र बाहुबली.. दोनों ही किरदारों में प्रभास को काफी पसंद किया गया है। बता दें, बाहुबली 2 में दोनों किरदारों के लिए प्रभास ने 25 करोड़ की दमदार फीस ली थी। वहीं, भल्लालदेव.. राणा डग्गुबाती ने 15 करोड़ लिये थे।

खैर, अब जबकि फिल्म सफलता के नए इतिहास रच रही है.. तो फिल्म के सुपरस्टार एक्टर प्रभास ने भी अपनी फीस बढ़ा ली है। खबर है कि प्रभास अब अपनी आने वाली फिल्मों के लिए सीधे 30 करोड़ की तगड़ी फीस ले रहे हैं।
यहां जानें बाहुबली 2 के किरदारों की फीस-


Click it and Unblock the Notifications