प्रभास के एक फैन ने लिखा सुसाइड नोट: इस महीने के अंत तक फिल्म की अपडेट नहीं मिली तो मैं सुसाइड कर लूंगा
प्रभास, इस समय भारत के पहले सबसे सफल Pan India स्टार बनने के बाद से अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है सालार जिसके पोस्टर लॉन्च के बाद से ही फैन्स इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। अब एक फैन ने फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील के नाम एक सुसाइड नोट लिखा है।
इस प्रभास फैन ने इस नोट में लिखा है प्रशांत नील ने एक महीने पहले, सालार से कुछ Glimpses शेयर करने का वादा किया था। लेकिन अभी तक इस फिल्म से जुड़ा कोई अपडेट नहीं आया है। इस फैन ने अपने सुसाइड नोट में लिखा - अगर इस महीने के अंत तक सालार से जुड़ा कोई अपडेट नहीं आया तो मैं सुसाइड कर लूंगा।

इस फैन का कहना है कि वो बहुत ही ज़्यादा निराश और दुखी है। और वो बस अब इस फिल्म से जुड़ी कोई अपडेट चाहता है। ये सुसाइड लेटर, इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग इसे भले ही मज़ाक के तौर पर ले रहे हैं लेकिन फैन्स के साथ कोई भी कयास नहीं लगाया जा सकता है।
[(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )]
हम उम्मीद करते हैं कि ये बस किसी फैन की कोई शरारत हो अपने फेवरिट स्टार को खबरों में रखने और ट्रेंड करने की। बात करें प्रभास और उनके काम की तो वो लगातार अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। हम फैन्स को ये आश्वस्त भी कर सकते हैं कि आने वाले समय में प्रभास की फिल्में शानदार तरीके से उनका मनोरंजन करेंगी। अगर हिंदी सिनेमा की बात करें तो प्रभास, राधे श्याम के बाद सैफ अली खान - कृति सैनन के साथ आदिपुरूष, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ एक साइंस फिक्शन फिल्म में नज़र आने वाले हैं। आदिपुरूष को तो अभी से ही 2023 की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। प्रभास ने एक तेलुगू स्टार से भारत के पहले Pan India सुपरस्टार होने का सफर बेहद शानदार तरीके से तय किया है। इसलिए बॉलीवुड को भी प्रभास से कुछ बातें ज़रूर सीखनी चाहिए।

भारतीय सिनेमा के दूसरे सबसे महंगे स्टार प्रभास
गौरतलब है कि प्रभास इस समय सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले दूसरे सबसे बड़े स्टार हैं। उनसे ज़्यादा फीस केवल अक्षय कुमार ले रहे हैं अपनी अगली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के लिए। अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए 160 करोड़ रूपये फीस ले रहे हैं। वहीं प्रभास, अपनी हर फिल्म के लिए 150 करोड़ रूपये फीस लेते हैं। प्रोड्यूसर भी प्रभास को इतनी कीमत देने को खुशी खुशी तैयार हैं।

सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले तेलुगू एक्टर
150 करोड़ फीस लेने वाले वो इकलौते दक्षिण भारतीय एक्टर हैं। गौरतलब है कि प्रभास अपनी पिछली फिल्म बाहुबली से ग्लोबल स्टार बन चुके हैं जिससे एक बात साफ है कि प्रभास ने जो कर दिखाया है उसके बाद कई ऐसी बातें हैं जो हर स्टार को उनसे सीखनी चाहिए। प्रभास ने ये साबित किया है कि दुनिया मुट्ठी में करने के लिए धीरे धीरे कदम बढ़ाने पड़ते हैं। प्रभास काफी सालों से इंडस्ट्री में है लेकिन सुपरस्टार का दर्जा उन्हें अब जाकर हासिल हुआ है।

अपनी फिल्मों पर पूरा भरोसा
प्रभास की पिछली फिल्म साहो का बजट 350 करोड़ था। लेकिन इस फिल्म में प्रभास के साथ पूरा रिस्क उठाया गया। इतने बड़े बजट का मतलब ये भी था कि फिल्म में किसी भी चीज़ से Compromise या Adjust नहीं किया गया। वहीं उनकी ताज़ा फिल्म राधे श्याम का बजट भी 300 करोड़ रूपये बताया जा रहा है। लेकिन प्रभास पर उनकी टीम को इतना भरोसा है कि वो ये लागत आराम से निकाल लेंगे।

हर फिल्म के लिए करते हैं पूरा होमवर्क
प्रभास के धैर्य की हर किसी को दाद देनी पड़ेगी । उन्होंने बाहुबली के कैरेक्टर को असल मायनों में इतने सालों तक ना सिर्फ पर्दे पर निभाया बल्कि रियल ज़िंदगी में भी शानदार तरीके कर दिखाया। स्टारडम के बावजूद प्रभास हर किरदार को उतने ही धैर्य और लगन से समझते हैं और उस पर अपनी पूरी रिसर्च लगा देते हैं। आने वाली फिल्म आदिपुरूष में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए भी उन्होंने ऐसा ही किया।

हर फिल्म, हर किरदार के फिटनेस पर पूरी मेहनत
एक फिल्म के प्रभास ने क्या क्या नहीं किया। वजन घटाने से लेकर वजन बढ़ाना। कभी अपना लुक बदल लेना। उन्होंने वाकई प्रूव किया है कि अगर सफल होना है तो मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। हाल ही में खबरें थीं कि आदिपुरूष की शूटिंग के बीच में कोरोना ब्रेक के बाद प्रभास का वज़न पुराने शेड्यूल के हिसाब से बढ़ चुका है। लेकिन प्रभास ने बिना वक्त गंवाए इस बात पर ध्यान देना शुरू कर दिया और कुछ ही महीनों में वो काम पर बिल्कुल फिट होकर लौटे।

जो डायरेक्टर कहे, आंख मूंद कर मानते हैं प्रभास
किसी भी एक्टर के लिए सबसे ज्यादा जरूरत है अपने डायरेक्टर के ऊपर विश्वास बनाए रखना। और प्रभास ने ये विश्वास हमेशा बनाए रखा चाहे वो बाहुबली रही हो या फिर साहो। अपनी आने वाली फिल्म राधे श्याम के लिए भी प्रभास ने अपने डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार पर पूरा भरोसा दिखाया है। यहां तक कि फिल्म की हिंदी डबिंग भी प्रभास ने खुद ही की है। फिल्म हिंदी दर्शकों ने भले ही नकार दी लेकिन तेलुगू दर्शकों ने फिल्म को सुपरहिट बनाया।

गॉसिप कॉलम से कोसों दूर प्रभास
ये सीख भी हर सुपरस्टार को जरूर लेनी चाहिए कि काम से पहले स्टारडम और निजी चीज़ों को नहीं रखना चाहिए। एक काम ही है जो किसी को फर्श से अर्श पर पहुंचाता है। दिलचस्प ये है कि प्रभास जब भी अपनी किसी फिल्म के साथ वापस लौटते हैं तो केवल उनके काम पर बात होती है। उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में कभी कोई गॉसिप, कोई चर्चा हेडलाइन नहीं बना पाती है।

राम अवतार में देंगे दर्शन
प्रभास ने अपनी पिछली हिंदी फिल्म साहो के साथ अपने हिंदी फैन्स के दिल में अपने लिए सम्मान थोड़ा और बढ़ाया। फिल्म के हिंदी डायलॉग्स उनके लिए देवनागरी लिपि यानि कि हिंदी में ही लिखे गए थे। उन्हें हिंदी पढ़ने में भी आती है और लिखने भी। फिल्म के डायलॉग्स भी प्रभास ने खुद ही डब किए थे। अपनी अगली फिल्म राधे श्याम के साथ एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब प्रभास अपने हिंदी दर्शकों से आदिपुरूष में भगवान राम अवतार के साथ रूबरू होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











