'साहो' रिलीज के दौरान प्रभास के फैन की करंट लगने से मौत, लाइव Video हुआ वायरल
साउथ में लगभग हर बड़ा स्टार फैंस के लिए भगवान समान होता है। बाहुबली की सफलता के बाद ये क्रेज इन दिनों प्रभास के स्टारडम के साथ देखने को मिल रहा है। जिसके चलते उनके एक फैन की मौत हो गई है। प्रभास की साहो अपने दो साल के इंतजार के बाद आज यानी कि 30 अगस्त को रिलीज हो रही है।
ऐसे में साउथ में प्रभास की आगमन की तैयारी में साहो के कई बडे़ बैनर और प्रभास की बड़ी तस्वीर से सिनेमाघर और रास्ते को सजा दिया गया है।

इसकी तैयारी फैंस फिल्म रिलीज होने के तीन दिन पहले से कर रहे हैं। इसी तैयारी के चलते उनके एक फैन को इस दुनिया से जाना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications