..................... Prabhas' famous film 'Adipurush', release date revealed - Hindi Filmibeat

Adipurush: प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर आया नया अपडेट, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा

Adipurush

Adipurush: ओम राउत निर्देशित सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की बहुचर्चित और विवादित फिल्म आदिपुरुष को लेकर मेकर्स और टीम ने नया अपडेट फैंस के साथ साझा करके बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 9 मई को रिलीज होगा। वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज होगी।

दरअसल फिल्म की टीम ने मेगा लॉन्च की घोषणा करते हुए पैन-इंडिया स्टार प्रभास अभिनित मूवी का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के जारिए से फिल्म की नई अपडेट फैंस के सामने आई है। खैर फैंस तो फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर फैन्स के बीच काफी एक्साइटमेंट है, अब टीम ट्रेलर लॉन्च के लिए तैयार है, जिसे विश्व स्तर पर दिखाया जाएगा क्योंकि इसे न केवल भारत में बल्कि 70 देशों में लॉन्च किया जाए। बैसे इस बात से तो कोई अंजान नहीं है कि फिल्म विवादों में घिरी हुई है, जैसे ही कोई नई अपडेट सामने आती है ट्रोलर्स इस पर हंगामा कर देते हैं।

आदिपुरुष को 16 जून को रिलीज किए जाने की तैयारी है। इस तरह फिल्म को लेकर बड़ी तैयारियां चल रही हैं, मेकर्स और सेलेब्स इस फिल्म को लेकर किसी भी तरह को कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं है।

ओम राउत निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित, इस फिल्म ने पहले से ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और वह है इसका ट्रिबेका फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के लिए चुना जाना, फिल्म को लेकर फैन्स के बीच काफी एक्साइटमेंट है।

गौरतलब है कि, प्रभास की आदिपुरुष वाल्मीकि लिखित रामायण पर आधारित है, फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान लीड रोल में हैं, फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म शुरु से ही लाइम लाइट में रही हैं कभी स्टार कास्ट को लेकर तो कभी नए नए पोस्टर के साथ अपने बजट को लेकर।

Read more about: adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X