..................... प्रभास ने फिर से की मदद- पहले दिए थे 4 करोड़ रुपए- जानिए सबसे बड़ी खबर Prabhas donate again for Daily wages workers during Lock down - Hindi Filmibeat

प्रभास ने फिर से की मदद- पहले दिए थे 4 करोड़ रुपए- जानिए सबसे बड़ी खबर

साउथ के सुपरस्टार प्रभास इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैँ। इस समय देश में चल रहे है लॉक डाउन के कारण कई लोगों की हालत काफी खराब है। लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के कारण पीएम मोदी ने हाल ही में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। हाल ही में प्रभास ने 4 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया था। लेकिन इस समय उनको लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है और वो ये है कि उन्होने फिर से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए पैसे देने का फैसला किया है।

जिस कमेटी को प्रभास पैसे देंगे ये कमेटी लॉकडाउन की वजह से प्रभावित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेगी। प्रभास के अलावा साउथ के कई सितारे हैं जिन्होने डोनेशन दिया है।

prabhas, प्रभास

सुपरस्टार प्रभास की बात करें तो उनको पहले पूरे देश के लोग शायद ही जानते थे लेकिन सबसे ज्यादा ख्याति उनको एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली से मिली थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

इस समय देश के कई बड़े सितारे डोनेशन के लिए सामने आए हैं। शाहरुख खान ने हाल ही में कहा था कि किसी भी चैरिटी को करने के बाद वो दिखावा नहीं करते हैं।

वहीं बात करें सलमान खान की तो वो सीधे मजदूरों को राहत पहुंचाएंगे। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने करीब 25 करोड़ का रुपए का फंड पीएम राहत कोष में जमा करवाया है। अब देखना ये है कि इस लॉकडाउन का और भी बढ़ाया जाता है या नहीं।

Read more about: prabhas प्रभास
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X