प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग शुरु, नाग अश्विन होंगे निर्देशक!
दीपिका पादुकोण और प्रभास का अपकमिंग प्रोजेक्ट काफी समय से खबरों मे है और इसका टाइटल 'प्रोजेक्ट के' होने वाला है। इसको लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उससे फैंस काफी ज्यादा खुश होने वाले हैँ। पता चला है कि प्रभास दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग शुरू कर दी है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, प्रोजेक्ट के इस साइंस फिक्शन फिल्म का अस्थायी शीर्षक है।
वैजयंती मूवीज ने फिल्म के सेट से एक विशेष वीडियो साझा किया है। ये वीडियो ट्विटर पर साझा किया गया है। इस वीडियो में प्रभास और दीपिका पादुकोण हाथ पकड़े दिख रहे हैं। हालांकि उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद से फैंस लगातार वीडियो साझा कर रहे हैं और ये आधिकारिक ऐलान खबरों का हिस्सा बना हुआ है।

4 दिसंबर को हैदराबाद पहुंचीं थीं
सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण इस फिल्म की शूटिंग के लिए 4 दिसंबर को हैदराबाद पहुंचीं थीं। इस शेड्यूल में दीपिका और प्रभास फिल्म के कुछ अहम सीन शूट करेंगे। हैदराबाद के एक लोकप्रिय स्टूडियो में एक विशाल सेट बनाया गया है, जहां इस समय शूटिंग तेज गति से चल रही है।

वैजयंती मूवीज
इस वीडियो की बात करें तो इसको वैजयंती मूवीज के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने प्रोजेक्ट के शूट की एक झलक साझा किया गया है। ये फिल्म इसलिए और खास मानी जा रही है क्योंकि प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन
निर्देशक नाग अश्विन ने खुद अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी बात बोली है। उनका कहना है कि.. "मैं भाग्यशाली और धन्य महसूस करता हूं कि बच्चन सर ने हमारी फिल्म को कई विकल्पों में से चुना है।

बड़ी भूमिका है
उनकी काफी बड़ी भूमिका है, जो हमें विश्वास है कि वह उस किंवदंती के साथ न्याय करेगा जो वह है।" अमिताभ बच्चन काफी समय के बाद इस तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं।

आदिपुरुष
प्रभास की बात करें तो इस फिल्म के अलावा वो आदिपुरुष जैसी फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान धमाका करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications