चाचा के निधन पर थम नहीं रहे थे प्रभास के आंसू, हिम्मत देते दिखे कई स्टार्स

जाने माने एक्टर और नेता कृष्णम राजू का रविवार सुबह निधन हो गया। कृष्णम राजू प्रभास के चाचा थे। निधन की खबर मिलते ही उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक्टर पहुंचे। इस दौरान प्रभास के आंसू नहीं रुक रहे थे। वो काफी इमोशनल नजर आए। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख प्रभास के फैंस भी दुखी हो गए हैं।

प्रभास पहले भी कई इंटरव्यू में ये कह चुके हैं वो अपने चाचा के खासकर काफी करीब थे। अपने चाचा की अंतिम यात्रा के दौरान प्रभास रोते हुए और अपने आंसू पोछते हुए दिखे। कृष्णम राजू 70-80 के दशक के दौरान वो दक्षिण भारत के स्टार थे। एक्टिंग के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।

prabhas cries and and could not control on tears in his uncle krishnam raju death

प्रभास के पिता कृष्णम राजू के छोटे भाई थे। उनके पिता का निधन 2010 में हुआ था। वहीं, कृष्णम राजू के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने और प्रभास को हिम्मत देने के लिए कई स्टार्स भी पहुंचे। इस दौरान महेश बाबू, गोपीचंद, चिरंजीवी समेत कई स्टार्स वहां मौजूद थे।

आपको बता दें कि कोरोनाग्रस्त होने के बाद कृष्णम राजू को लगातार सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। वो अस्पताल में भर्ती थे और रविवार सुबह उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया पर फैंस भी प्रभास को हिम्मत दे रहे हैं। उनके फैंस उन्हें स्ट्रांग रहने के लिए कह रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X