W.O.W. 3.5 साल बाद खत्म हुई बाहुबली की शूटिंग...ये रही आखिरी तस्वीर
बाहुबली की शूटिंग 3.5 साल बाद खत्म हो गई है और एस एस राजामौली ने इमोशनल होते हुए प्रभास की आखिरी तस्वीर डाली, सेट से। देखिए उनका मेसेज।
एस एस राजामौली ने आखिरकार बाहुबली की शूटिंग पूरी कर ही ली और इस मौके पर वो काफी इमोशनल नज़र आए। कल रात बाहुबली की शूटिंग पूरी हो गई और दो पार्ट में बनी ये फिल्म 3.5 साल में पूरी हुई।
फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर राजामौली ने प्रभास की एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि प्रभास ने 3.5 साल का सफर पूरा किया। और इस फिल्म पर अपना भरोसा रखने के लिए शुक्रिया। वाकई आपकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

इसके अलावा उन्होंने सेट से आखिरी तस्वीर शेयर की जिसमें पूरी टीम दिखाई दे रही है और सब काफी खुश हैं। गौरतलब है किबाहुबली 2 के लिए लोग इतने ज़्यादा उत्साहित हैं कि फिल्म का सत्यानाश करने में लगे हुए हैं। हाल ही में फिल्म का क्लाईमैक्स सीन लीक हो गया था जिसके बाद पूरी टीम परेशान थी।
10 मिनट के क्लाईमैक्स सीन में से 2.5 मिनट की क्लिप किसी ने लीक कर दी थी। इसके बाद के विजयेंद्र ने साईबर सेल में शिकायत की जिसके बाद लीक क्लिप को इंटरनेट से हटाया गया।
सबकी उत्सुकता केवल एक सवाल से जुड़ी है कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। जिसका जवाब खुद फिल्म के हीरो प्रभास ने दे दिया था। हमने आपको बताया भी था कि केवल इसलिए कटप्पा ने बाहुबली को मारा।
वहीं फिल्म के हीरो प्रभास की बॉलीवुड में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई है। और उनसे जुड़ी अफवाहें लगातार आ रही हैं। उन्होंने खुद धूम 4 को लेकर एक ज़बर्दस्त खुलासा किया। बहरहाल, अब बाहुबली के लिए अप्रैल तक का इंतज़ार करना है।
जानिए फिल्म से जु़ड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications
