..................... Prabhas canceled the shooting of the project due to Deepika Padukone's health? दीपिका पादुकोण की तबियत के कारण प्रभास ने रद्द की प्रोजेक्ट के की शूटिंग? - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण की तबियत के कारण प्रभास ने रद्द की प्रोजेक्ट के की शूटिंग? जानिए सच्चाई!

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रभास की एक फिल्म काफी चर्चा में है और इसका टाइटल प्रोजेक्ट के है। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर लंबे समय से कई खबरें आ रहीं हैं और किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। लेकिन बीते कुछ दिनों से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा भी हो रही है। इस बीच कुछ ऐसी अफवाहें सामने आईं हैं जोकि चौकाने वाली हैं।

खबर ये है कि दीपिका पादुकोण की तबियत की वजह से फिल्म की शूटिगं स्थगित की गई है और प्रभास ने शूट करने से मना किया है। हालांकि ये पूरी तरह से अफवाह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर ने खुलासा किया है और दीपिका को प्रोफेशनल बताया है।

prabhas, deepika padukone, प्रभास, दीपिका पादुकोण

उनका कहना था कि अभिनेत्री के रक्तचाप में मामूली उतार-चढ़ाव के बाद नियमित जांच के लिए अस्पताल गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिनेत्री ठीक है और उन्होंने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

ETimes के मुताबिक एक सूत्र ने खुलासा किया कि जब वह अस्पताल पहुंची तो दीपिका कमजोर महसूस कर रही थीं और कुछ घंटों तक उनका इलाज किया गया। "उसे भर्ती नहीं किया गया था, बस इलाज किया गया था।

उसकी हालत शूटिंग पर अत्यधिक थकान के कारण उत्पन्न हो सकती थी।" प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण का ये पहला प्रोजेक्ट है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है। कमाई के कई रिकॉर्ड्स फिल्म ध्वस्त करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X