..................... श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर प्रभास ने शेयर की शानदार तस्वीर- ऐसे किया बर्थडे विश Prabhas Birthday wish to Shraddha kapoor goes viral - Hindi Filmibeat

श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर प्रभास ने शेयर की शानदार तस्वीर- ऐसे किया बर्थडे विश

सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का आज जन्मदिन है और वो कल शाम से ही सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर के पास लगातार शुभकामनाओं के मैसेज आ रहे हैं और उनके फैंस उनको विश कर रहे हैं। लेकिन इस समय जो खबर हम आपको बताने वाले हैं वो काफी शानदार है। बता दें कि श्रद्धा के को-स्टार और सुपरस्टार प्रभास ने उनको जन्मदिन पर खास तरीके से विश किया है। प्रभास ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा है...

'मेरी स्वीट अमृथा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं' बता दें कि फिल्म साहो में दोनो साथ नजर आए थे और उस फिल्म में श्रद्धा कपूर के किरदार का नाम अमृथा था।

shraddha kapoor, prabhas, श्रद्धा कपूर, प्रभास

प्रभास एक सुपरस्टार के साथ साथ काफी अच्छे इंसान भी हैं और अपने स्वभाव को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। श्रद्धा कपूर की बात करें तो वो आज 33 साल की हो चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म स्ट्रीट डांसर में नजर आईं थीं और उनके अभिनय को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था। लेकिन इस समय वो फिल्म बागी 3 को लेकर काफी चर्चा मे चल रहीं हैं और फिल्म इसी सप्ताह यानि 6 मार्च को रिलीज हो रही है।

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत.. फिल्म आशिकी 2 से की थी जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे। फिलहाल आप देखिए प्रभास का ये ट्वीट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X