रजनीकांत-कमल हासन रह गए पीछे..प्रभास निकले रियल 'बाहुबली'
प्रभास पहले साउथ इंडियन एक्टर हैं जिनकी मूर्ति मैडम तुसाद में लगाया है।
प्रभास बाहुबली और बाहुबली 2 की जबरदस्त सफलता के बाद ऐसा लगता है कि सिर्फ रील नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बाहुबली साबित हुए हैं।दरअसल प्रभास पहले साउथ इंडियन एक्टर हैं जिनकी मूर्ति मैडम तुसाद संग्राहलय में लगी है और जाहिर है उनके फैन्स उनसे काफी खुश हैं।
इतना ही नहीं प्रभास की बाहुबली लुक की ही मूर्ति वहां लगाई है। बाहुबली की सफलता के साथ ये भी प्रभास के लिए काफी बड़ी अचीवमेंट है। प्रभास की मूर्ति के देखकर आप ये अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि असली प्रभास हैं खासकर वो भी बाहुबली अवतार में पहुंच जाएं।

हो गए ना आप भी कन्फ्यूज। जी हां ये मैडम तुसाद में लगी प्रभास की मूर्ति है जिसमें वो बाहुबली के लुक में नजर आ रहे हैं। कमल हासन और रजनीकांत की मूर्ति भी आज तक मैडम तुसाद में नहीं लगी है।
ये भी प्रभास की मूर्ति है। हालांकि इस मौके पर खुद प्रभास नहीं पहुंच पाए। वो अपनी फिल्म बाहुबली की रिलीज के बाद काफी व्यस्त हैं। उन्हें इतनी तारीफें और कॉल्स आ रहे हैं कि वो शिवाय फोन पर बात करने के कुछ भी नहीं कर रहे।
जब उनकी मूर्ति लगाए जाने की घोषणा हुई थी तब प्रभास ने कहा था कि "मैं वाकई इस खबर से बहुत ज्यादा खुश हूं और ये सिर्फ और सिर्फ फैन्स के प्यार की बदौलत संभव हो पाया है।"


Click it and Unblock the Notifications

