#Shock: इतने महंगे हैं बाहुबली 2 के टिकट....चार बार सुलतान देख ली जाए!
बाहुबली 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है लेकिन टिकट इतने महंगे हैं कि इसे लेने में आपको नानी दादी याद आएंगी। पर अब देखने वालों तो फिल्म देखेंगे ही। मल्टीप्लेक्स में ना सही, सिनेमा में।
प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्नाह भाटिया, अनुष्का शेट्टी स्टारर बाहुबली 2 रिलीज़ के लिए तैयार है। लोग फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं और फिल्म की ए़़डवांस बुकिंग तक शुरू हो चुकी है। लेकिन फिल्म देखने के लिए भी आदमी को अपनी जेब देखनी पड़ जाती है।
और भाईसाहब, बाहुबली के कुछ टिकट तो इतने महंगे हैं कि आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि इतने पैसों में तो इंसान चार बार सुलतान देख लेता है। अब आपको याद ही होगा कि सुलतान के टिकट भी 800 रूपये तक बिके थे लेकिन बाहुबली 2 के आगे ये कुछ नहीं है।

कुछ सिनेमाघरों में टिकट की कीमत 1500 रूपये तक है तो वहीं गोल्ड क्लास के टिकटों की तो बात ही मत करिए। एक टिकट 2500 रूपये का है। अब भले ही ये वीआपी टिकट के दाम हो लेकिन फिर भी 2500 रूपये! ये तो Too Much हो गया।
लेकिन ज़रा सोचिए कि 8000 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही बाहुबली के ये वीआपी टिकट, फिल्म की कमाई पर कितना असर डालेंगे। पहली फिल्म ने जहां 500 करोड़ कमाए थे वहीं बाहुबली 2 रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है।
वहीं आपको बता दें कि ये भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा टिकट होगा। अब भई, देश का राष्ट्रीय प्रश्न है - कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा तो इतनी महंगाई चलती है। वैसे जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications