प्रभास की बाहुबली का टीआरपी धमाका- रिलीज के 5 सालों बाद ही दर्शकों में क्लाईमैक्स का उत्साह
साल 2015 में आई फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग और 2017 में आई बाहुबली: द कन्क्लूजन ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाकेदार रिकॉर्ड हासिल किये थे, उसे पांच सालों में भी कोई नहीं तोड़ पाया है। प्रभास स्टारर इस सीरिज ने असाधारण प्रदर्शन दिया। फिल्म ने एक दर्शकों से तारीफ प्राप्त करते हुए 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था। भारत ही नहीं, बाहुबली सीरिज ने वर्ल्डवाइड भी बेहतरीन प्रदर्शन दिया था।
लॉकडाउन के दौरान भी यह फिल्म टेलीविजन पर दर्शकों के भीतर उत्साह को बढ़ा रही है। चैनलों को भी इसकी लोकप्रियता और प्रभास की फैनडम के कारण अच्छी टीआरपी मिल रही है। इस का क्लाइमैक्स अभी भी वही रोमांचक अनुभव देता है।

प्रभास की स्क्रीन पर उपस्थिति हर बार एक व्यापक प्रभाव पैदा करती है। अपनी आकर्षक फिज़िक, प्रभावशाली संवाद और हमेशा अपनी फिल्मों और किरदारों के जरिए दर्शकों के साथ प्रभास ने एक अनूठा जुड़ाव बना लिया है। प्रभास के फैनबेस की कोई सीमा नहीं है और वह पैन-इंडिया सुपरस्टार के रूप में लोकप्रिय हैं।
प्रभास ने हमेशा ऐसी फिल्में दीं हैं, जो एक मुक़ाम हासिल करती हैं। प्रभास ने जितने विविध किरदारों को निभाया है, उनकी बहुमुखी प्रतिभा का चयन करने के लिए हमेशा शब्दों की कमी होती है। अपनी लोकप्रियता और अपने काम के प्रति समर्पण के कारण अभिनेता भी हर निर्देशक की पहली पसंद है।
आगामी परियोजनाओं की बात करें तो, प्रभास अपनी अगली 20 वी फिल्म नाग अश्विन के निर्देशन में कर रहे हैं, जो पहली बार पैन-वर्ल्ड रिलीज़ हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications