#JustIN: एक नहीं दो नहीं चार चार फिल्मों का महाक्लैश....दिसंबर में होगा हंगामा
Recommended Video

इस साल विश्व स्तर पर बाहुबली 2 को एक ही फिल्म टक्कर दे पाई और वो थी आमिर खान की दंगल। और ये सब हुआ, चीन की जनता की बदौलत जिसने दंगल को हाथों हाथ लिया। हालांकि दंगल का फैसला अभी इसलिए बाकी था क्योंकि बाहुबली 2 चीन में रिलीज़ नहीं हुुई।
चीन में बाहुबली 2 के प्रदर्शन के बाद ही यह तय हो पाएगा कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहबली है या फिर दंगल। बाहुबली चीन में सितंबर में रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन अब नवंबर में फिल्म कि रिलीज़ डेट अनाउंस होगी।

गौरतलब है कि बाहुबली को चीन में रिलीज़ के साथ ही तीन और हॉलीवुड फिल्मों के साथ टक्कर लेने पड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ बाहुबली 2 के बारे में अब तक दुनिया काफी देख समझ चुकी है। फिल्म का सीक्रेट भी बहुत बड़ा सीक्रेट नहीं रह गया है।
ऐसे में देखना होगा कि क्या ये फिल्म दंगल को टक्कर दे पाएगी या नहीं। वहीं दंगल हांग कांग में भी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
जानिए दंगल और बाहुबली 2 का अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर -


Click it and Unblock the Notifications