सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए हैं तैयार!

By Staff

सुपरस्टार प्रभास के लिए अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म साहो की दमदार बॉक्स ऑफिस कमाई के साथ 2019 एक बेहद सफल साल रहा है। और अब अभिनेता अपनी अगली रिलीज़ के लिए तैयार है जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है।

प्रभास ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की है और लिखते है,"मैं आपसे शेयर करना चाहता हूं कि मैं अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करने जा रहा हूं।"

Prabhas announce Upcoming film

प्रभास की अगली फिल्म फिर से पैन-इंडिया रिलीज होने वाली जिसमें अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी। फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाएगा। फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा।

प्रभास के प्रशंसक केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग बाहुबली सुपरस्टार के दीवाने हैं। प्रभास ने फ़िल्म साहो के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है और दमदार थ्रिलर के साथ सम्पूर्ण देश को अपना दीवाना बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X