प्रभास और यश की 'सालार 2' और 'केजीएफ 3' के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगा फिल्मों पर काम!

Prabhas and Yash films: वर्तमान समय में साउथ इंडस्ट्री काफी बड़े बड़े धमाके कर रही है और बड़े बड़े वजट की फिल्में रिलीज करके फैंस को खुश कर रही है। ऐसे में साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार प्रभास और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' और 'केजीएफ 3' को लेकर फैंस का बज हाई है। फैंस फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब सलार 2 और केजीएफ 2 को लेकर भी एक अलग ही क्रेज फैंस के बीच बना हुआ है, दोनों फिल्मों को लेकर जल्द ही काम शुरु होनें जा रहा है।
साउथ की दो बड़ी सालार और केजीएफ फिल्में-
'सालार: पार्ट 1 -सीजफायर' के एक्शन से भरे टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 'केजीएफ 3' से जुड़े हर एक अपडेट पर भी फैंस अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों का डायरेक्शन प्रशांत नील करने वाले हैं।
इसी कड़ी में यश के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वहीं, इससे प्रभास के फैंस को झटका लगना लाजमी है। 'केजीएफ चैप्टर 2' की पहली वर्षगांठ पर होम्बले फिल्म्स ने इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट 'केजीएफ 3' की झलकियां पेश कीं, जिसके बाद से फिल्म को लेकर कयासों का बाजार गर्म है।
ताजा रिपोर्ट की मानें तो, डायरेक्टर प्रशांत नील 'केजीएफ 3' पर अब काम शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आएगी। वहीं, 'सालार 2' पर 'केजीएफ 3' के बाद काम शुरू होगा। खबरें हैं कि मेकर्स जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।
'केजीएफ' फ्रेंचाइजी और 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' जैसी फिल्मों के साथ प्रशांत नील की एक्शन दुनिया ने फिल्म प्रेमियों के बीच उच्च उम्मीदें जगाई हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि डायरेक्टर ने एक नया 'केजीएफ' ब्रह्मांड विकसित किया है, और यह सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में उभर रहा है।
जल्द रिलीज होगा प्रभास स्टारर सलार-
फैंस के बीच सलार को लेकर पहले से ही अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। खबरों की मानें तो 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच, 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' सितंबर 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी और विजय किरागंदूर के जरिए निर्मित फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन जैसे अन्य कलाकार लीड रोल में हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












