2019 की धमाकेदार फिल्म 'साहो'- ट्रेलर लांच लिए 5 शहरों का करेंगे दौरा बाहुबली स्टार प्रभास
बाहुबली स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' 2019 की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माना जा रहा है। फ़िल्म रिलीज़ से ठीक पहले, सुपरस्टार प्रभास अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ 'साहो' की ट्रेलर रिलीज़ के लिए पांच शहरों के दौरे पर जा रहे हैं। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
अभिनेता के करीबी सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया, 'बाहुबली फ्रैंचाइजी को समाप्त हुए 2 साल हो गए हैं और उसके बाद यह पहली बार होगा, जब प्रभास एक मल्टी सिटी टूर पर जाएंगे और अपने फैंस से मुलाक़ात करेंगे। पांच शहरों के दौरे में हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि, बैंगलोर और मुंबई शामिल हैं। इस तथ्य के आधार पर यह प्लान बनाया गया कि यह फिल्म एक बहुभाषी फिल्म है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम इन चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। प्रभास व्यक्तिगत रूप से इन शहरों का दौरा करना चाहते थे और अपने सभी प्रशंसकों से मिलकर, साहो का ट्रेलर उनके सामने पेश करना चाहते है।'

इस दौरे की शुरुवात मुंबई से होगी जहां सुपरस्टार प्रशंसकों के साथ बातचीत करेंगे और इंटरव्यू करने के बाद, हैदराबाद और चेन्नई में ट्रेलर लांच करेंगे और उसके बाद कोच्चि और बैंगलोर का रुख करेंगे। सुपरस्टार के लिए यह दो सप्ताह का एक व्यस्त टूर होगा जहां वे प्रशंसकों के साथ बातचीत करने से ले कर, प्रेस इंटरव्यू और ट्रेलर लॉन्च के लिए इन पांच शहरों का दौरा करेंगे।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे। बाहुबली सीरिज के बाद.. यह प्रभास की अगली फिल्म होगी, जो इतने बड़े स्तर पर बनाई गई है। फिल्म के निर्देशक हैं सुजीत।


Click it and Unblock the Notifications